आंखे हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होती हैं। How to Improve Eyesight? आंखों के बिना दुनिया की सभी चीजें अधूरी लगती हैं। आंखों हमारी खूबसूरती को भी बढ़ाने में मदद करती हैं। खूबसूरत आंखों से हमारी एक अलग पहचान होती है। आज के समय में ज्यादातर लोग आंखों की समस्या से परेशान हैं। यह एक आम समस्या हो गई है। आजकल बड़े और बुज़ुर्ग में ही नही बच्चों में भी आंखों की समस्या होने लगी है। बच्चों में भी नज़र वाले चश्मे लगने लगे हैं। आंखों में जलन, दर्द, खुजली और सूजन आदि समस्याएं सामान्य हो गई हैं। गलत खान – पान और जीवनशैली की वजह से भी ये सभी बीमारियां हो रही हैं।आंखों की रोशनी कम होना बहुत बड़ी समस्या होती जा रही है। आइये जानते है – How To Improve Eyesight ?
जो लोग बहुत देर तक कंप्यूटर पर काम करते हैं उनको आंखों से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होने की सम्भवना होती है। आजकल लोगों को चश्मा लगाने के बावजूद भी आंखों में परेशानियां हो रही हैं जैसे – आंखों में जलन, सूजन, दर्द, आंखों की रोशनी कम हो जाना और आंखों से पानी गिरना आदि। इन सबकी मुख्य वजह लगातार कम्प्यूटर और लैपटॉप पर काम करना, लम्बे समय तक मोबाइल फोन पर काम करना और टीवी देखना है। इन सबका लगातार प्रयोग करने से आंखों पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है।जिसकी वजह से हमारी आंखों में चश्मा लगना, लेंस लगना और ऑपरेशन करवाना पड़ रहा है।जिससे हमारी आंखों में चश्मा ना लगे। – How To Improve Eyesight ?
आंखों की रोशनी बढ़ाने (How to Improve Eyesight) के घरेलू उपाय कुछ इस प्रकार हैं –
आंवला

आंवले का रोजाना उपयोग करने से आंखों की रोशनी लगातार बनी रहती है और आंखों में जल्दी से किसी भी प्रकार का संक्रमण होने का खतरा नहीं रहता। आंवले में एंटी ऑक्सिडेंट Property होती है और विटामिन सी भी इसमें भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो रेटीना के लिए फायदेमंद होता है। यह आंखों में जलन को कम करता है तथा आंखों की रोशनी को भी बढ़ाता है। आंवले का उपयोग हम कई प्रकार से कर सकते हैं –
- कच्चे आंवले का जूस खाली पेट पीने से आंखों को बहुत लाभ होता है। अगर कच्चा आंवला नहीं है तो बाजार में आंवले का जूस मिलता है हम इसका भी सेवन कर सकते हैं।
- आंवले के चूर्ण का रोजाना खाली पेट पीने के साथ इस्तेमाल करने से आंखों को आराम मिलता है।
- आंवले का मुरब्बा खाने से भी आंखों की रोशनी बढ़ती है।
- सूखे आंवले को रातभर पानी में भिगो दें और सुबह छानकर इसके पानी से आंखों को धोएं इससे आंखों को आराम मिलता है।
बादाम

बादाम का उपयोग भी हमारी आंखों के लिए अच्छा होता है। बादाम में प्रोटीन, मिनरल्स,वसा तथा विटामिन E होता है। इसमें विटामिन A भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो आंखों से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है आंखों की रोशनी बढ़ाता है और आंखों कि कमजोरी को दूर करता है। बादाम का उपयोग भी हम कई तरीके से कर सकते हैं –
- रात को 6 -7 बादाम भिगो दें सुबह उसके छिलके निकालकर एक गिलास गर्म दूध के साथ खाएं। यह आंखों की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है।
- रात में 5 बादाम भिगो दें सुबह उसके छिलके निकालकर 4 काली मिर्च, एक चम्मच धागे वाली मिश्री लें इन तीनों को मिलाकर अच्छे से कूट लें जब ये पाउडर फॉर्म में हो जाए तो एक गिलास दूध उबालकर इस मिश्रण को दूध में डालकर मिला लें और इसे बिना छाने चाय की तरह पीने से लाभ होता है।
- यह आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ – साथ आंखों की कमजोरी, थकान, जलन आदि को दूर करता है।
- 250 ग्राम बादाम, 50 ग्राम काली मिर्च, 100 ग्राम सौंफ और 100 ग्राम मोटी मिश्री (धागे वाली) इन सबको मिलाकर पाउडर बना लें और किसी Air Tight Container में रख लें।
- इसे रोजाना रात को सोने से पहले एक चम्मच एक गिलास गर्म दूध में मिलाकर पिएं। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसका उपयोग करने के बाद पानी बिलकुल भी ना पिएं यदि बहुत ज्यादा प्यास लगी हो तो हल्का गरम पानी पिएं ठंडे पानी का उपयोग बिलकुल भी ना करें।
गाजर

गाजर में सभी प्रकार के पोषक तत्व,खनिज पदार्थ,विटामिन तथा फाइबर पाए जाते हैं।गाजर में बीटा कैरोटिन पाया जाता है जो आंखों के लिए बहुत ही उपयोगी होता है। जो आंखों की रोशनी (How to Improve Eyesight) बढ़ाता है। गाजर का उपयोग भी हम कई तरह से कर सकते हैं –
- गाजर रोजाना खाने या इसका जूस पीने से आंखों में जल्दी से कोई परेशानी नहीं होती है। सर्दियों में रोजाना एक गिलास गाजर का जूस पीने से सालों तक आंखों की परेशानी से दूर रहा जा सकता है।
- रोजाना एक गिलास गाजर का जूस और दो टमाटर का जूस मिलाकर सुबह खाली पेट पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है, आंखों से धुंधला दिखाई देना इन सभी समस्याओं से कुछ दिनों में छुटकारा पाया जा सकता है।
- गाजर का हलवा भी आंखों के लिए फायदेमंद होता है और यह सभी को पसंद भी आता है।
पालक

पालक में विटामिन A, B, C, आयरन, कैल्शियम, अमीनो एसिड तथा फोलिक एसिड पाया जाता है। पालक का उपयोग हम सब्जी, जूस, साग आदि के रूप में कर सकते हैं। रोजाना एक गिलास पालक का जूस पीने से आंखों कि रोशनी तो बढ़ती ही है साथ ही नंबर वाले चश्मों से भी छुट्टी मिल सकती है। इतनी गुणकारी होती है पालक (How to Improve Eyesight)।
देशी घी –
देशी घी का उपयोग हम कई तरह से कर सकते हैं –

- देशी घी से कनपटी पर रोजाना 10-15 min मालिश करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। देशी घी में भी एंटी ऑक्सिडेंट Property होती है।
- एक चम्मच गाय का देशी घी और 1/4 चम्मच काली मिर्च मिलाकर Daily खाने से आंखों कि रोशनी तेज होती है।
- जीरा और मिश्री को बराबर मात्रा में मिलाकर पीस लें।रोजाना इसे एक चम्मच देशी घी के साथ खाएं। इससे भी आंखों की रोशनी बढ़ती है।
किशमिश

किशमिश बहुत से रोगों में लाभकारी होती है यह हमारी आंखों के लिए भी फायदेमंद होती है इसमें विटामिन ए, बीटा कैरोटिन और एंटी ऑक्सिडेंट Property होती है जो आंखों को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में Help करती है। 5-6 किशमिश भिगोकर रोजाना खाने से आंखों कि रोशनी बढ़ती है और आंखों में कमजोरी, मसल्स डैमेज नहीं होती हैं तथा मोतियाबिंद की बीमारी भी दूर होती है।
अखरोट –

अखरोट में विटामिन E तथा फैटी एसिड पाया जाता है। Daily 3-4 गिरी अखरोट खाने से आंखों से संबंधित बीमारियां दूर होती है।यह आंखों को Healthy रखता है और आंखों की रोशनी बढ़ाता है।
ग्रीन टी –

Daily दिनभर में दो से तीन कप ग्रीन टी पीने से आंखे Healthy रहती हैं यह आंखों में तनाव को भी दूर करती है। इसमें एंटी ऑक्सिडेंट गुण होता है जो आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
त्रिफला चूर्ण –
एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को रात को पानी में भिगोकर रख दें सुबह इसे छानकर इसके पानी से आंखों को धोएं। ऐसा करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है तथा आंखों का दर्द कम होता है। त्रिफला चूर्ण को शहद या गाय के घी के साथ खाने से आंखों को आराम मिलता है।
हरी सब्जी –
हरी सब्जियां खाने में भले ही अच्छी नहीं लगती परन्तु ये हमारी सेहत और आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होती है।इसमें उपस्थित लूटीन और जियोक्सिथीन केमिकल हमारी आंखों के लिए बहुत ही अच्छा होता है।इसके नियमित उपयोग से आंखों की रोशनी बढ़ती है और कमजोरी दूर होती है।
अंडा –
अंडे में आत्यधिक मात्रा में प्रोटीन होता है जो हमारी आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आंखों की बीमारियां दूर होती हैं।
सुबह –
सुबह उठकर Daily 10- 15 min हरी घास पर टहलना चाहिए। हरी घास में ओस की नमी होती है जो आंखों से तनाव को दूर करती है। सुबह उठकर मुंह में पानी भरकर आंखों पर ठंडे पानी से छीटें मारने से आंखों में जलन, तनाव, दर्द, आंखों का लाल होना आदि समस्याएं दूर होती हैं।
मुंह की लार –
सुबह – सुबह उठकर मुंह की लार आंखों में काजल की तरह लगाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है तथा आंखों की सभी समस्याएं दूर होती हैं। सुबह की लार में एक्टिवन Gradient पाया जाता है जो आंखों के लिए लाभकारी होता है।
अँधेरे कमरे में सोना –
हमेशा Dark रूम में ही सोना चाहिए और Dim लाइट को Avoid करना चाहिए। डार्क रूम में सोने से आंखों को आराम मिलता है, आंखे Dry होना बन्द हो जाती है। आंखों में दर्द नहीं होता। ज्यादा रोशनी आंखों में चुभती है और जलन होने लगती है। इसलिए लाइट बन्द करके ही सोना चाहिए।
एक्यूप्रेशर –
अगर आप लगातार कम्प्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल फोन पर काम कर रहे हैं तो थोड़ी देर के लिए ब्रेक ले लें और हाथ की पहली उंगली और दूसरी उंगली के बीच Point पर 5-6 min Press करते रहें ऐसा दोनों हाथों पर करें। ऐसा करने से हमारी आंखों की Strength और रोशनी बढ़ती है। जरूरी नहीं कि अगर आप कम्प्यूटर और लैपटॉप पर काम कर रहे हों तभी करें। इसे आप daily भी कर सकते हैं। जब आप Free बैठे हों। एक्यूप्रेशर Point करने से आंखों की सभी प्रकार की समस्याएं जैसे – जलन, दर्द, पानी आना, लाल पड़ना आदि से राहत मिलती है।
कुछ योगासन और प्राणायाम भी हैं जिनको करने से आंखों की परेशानी को दूर किया जा सकता है –
- त्राटक (Best Yoga Practice)
- सूक्ष्म व्यायाम (For Eyes)
- अनुलोम – विलोम
- कपालभाति
- सर्वांगासन
- शीर्षासन
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो इसे लोगों को शेयर करें। क्योंकि ज्ञान बांटने से बढ़ता है और हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब भी कर ले जिससे आपको हमारे नए पोस्ट की Notification सबसे पहले मिले और कोई भी पोस्ट Miss ना हो। अगर आपके मन में कोई प्रश्न उठ रहा हो तो हमे कमेंट बॉक्स में बताये। हम आपके प्रश्नो का उत्तर अवश्य देंगे। धन्यवाद !!