आज हम बात करने वाले है कि हमारी Morning Routine कैसी होनी चाहिए? जब हमारी जिंदगी बहुत मुश्किल हालातों से गुजरने लगे, कोई उम्मीद नजर ना आए तो एक बात हमेशा याद रखनी कि हमसे भी बुरे दौर से जिंदगी गुजारने वाले बाकी और भी लोग हैं जो बद से बदतर हालातों में जी रहे हैं । मगर इसका मतलब ये नहीं कि हम निराश होकर जिंदगी से हार मान लें। – Successful Morning Routine or Habit)
“Get up and tighten up and get ready to face difficulties.”
कुछ बातें जो हमेशा याद रखनी चाहिए – (Successful Morning Routine)
- हम वो सब कुछ कर सकते हैं जो दुनिया के बाकी लोग कर सकते हैं।
- इस बात पर हमें पूरे दिल से विश्वास करना चाहिए जिससे हम अपने Goals तक पहुंच सकें।
- खुद को Improve करने के लिए हमें अलग से अपने लिए Daily समय निकलना होगा। तभी हम वहां तक पहुंच पाएंगे जहां हम पहुंचना चाहते हैं।
- हम पूरे दिन में कितने Productive तरीके से काम करते हैं ये Depend करता है हमारी सुबह कैसी होती है।
- इसका मतलब हमारे Goals हमारे पूरे दिन के कामों पर और हमारा पूरा दिन हमारी सुबह पर Depend करता है।
- अगर हम अपनी सुबह अच्छी बना लें तो निश्चित है कि हम अपने लक्ष्य को पा सकते हैं।
- अगर हमें सुबह उठाना अच्छा नहीं लगता तो हमें ऐसे तरीके अपनाने चाहिए जिससे हम हर सुबह जल्दी उठने के साथ -साथ हर सुबह को Enjoy भी कर सकें।
- ये बात तो हम सभी जानते हैं कि सुबह जल्दी उठना हमारी सेहत और दिमाग दोनों के लिए बहुत अच्छा होता है। ऐसे में कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हें हम Follow करके अपने दिन को अच्छे तरीके से Plan कर सकते हैं।
यह भी पढ़े – सुन्दर पिचाई : सफलता के पीछे संघर्ष की कहानी
95% वास्तविकता को जाचें –
- इसका मतलब यह है कि 95% लोग उन चीजों के साथ जीना सीख लेते हैं जो उन्होंने अपनी जिंदगी में पाई है। पर सबसे ज्यादा दुख की बात तो ये है कि ऐसे लोग वो सब कुछ पा सकते हैं जो वो अपनी जिंदगी में चाहते हैं।
- अब बात ये आती है कि हम ऐसा क्या करें कि हम भी उन 95% लोगों में शामिल ना हों।
- इसके लिए ये तीन बातें जो हम Follow कर सकते हैं-
1. 95% वास्तविकता को जानें –
- इसका मतलब कि अगर हम पूरी लगन पूरी क्षमता के साथ कड़ी मेहनत नहीं करते तो हम भी उन 95% लोगों में शामिल हो जाते हैं जो बिना प्रयास के हार मान लेते हैं।
- एक Successful और बेहतर Life के लिए प्रयास करने या मेहनत करने से कहीं ज्यादा आसान होता है हार मान लेना। पर ऐसी जिंदगी नाकामयाबी और दुखों से भरी हुई होती है।
- इसलिए हमें खुद को Improve करने के साथ – साथ औरो की भी मदद करनी चाहिए इससे हम समाज को एक उदाहरण दे पाएंगे समाज को कि पूरी मेहनत और लगन से काम करने वाले लोग कभी फेल नहीं होते।
2. ऐसे कारण जानें जो हमें मामूली बनाते हैं –
हमें कभी खुद को मामूली नहीं समझना चाहिए क्योंकि ये एक ऐसी Mentality है जो हमारे और हमारी सफलता के बीच बहुत बड़ी दीवार बन जाती है। ये कुछ बातें हैं जिनकी वजह से हम खुद को मामूली और कमजोर समझने लगते हैं –
- छोटे Goals रखना और उसी में खुश रहना।
- अपनी हर गलती को हल्के में या मजाक में लेना।
- समय के साथ ना चलना।
- बड़ी सोच से नफ़रत रखना।
- अपनी जिम्मेदारियों से भागना।
- अपने Past की बुरी चीजो को याद करना ।
3. समय के साथ चलें –
- अगर हमें अपनी जिंदगी में कुछ अलग करना है तो आज ही करना होगा। कल किसी ने नहीं देखा है।
- लाइफ में बड़े बदलाव हमारे Hard Work से आते हैं। इसीलिए जो करना है आज ही करना है यही हमें सफलता दिलाएगा।
यह भी पढ़े – आंखों की रोशनी कैसे बढ़ाएं ?
आप सुबह क्यों उठे हैं? – (Successful Morning Routine)
- अगर हम उनमें से हैं जो अलार्म के बार बार बजने पर भी नहीं उठते हैं और तब ही उठते हैं जब उठना हमारी मजबूरी हो तो एक सच यह भी है कि हम खुद अपने Success के बीच में खड़े हैं।
- अगर हम अपना दिन ही नहीं शुरू करना चाहते तो अपने सपनों को कैसे पाएंगे?
- सुबह हम जो महसूस करते हैं उसी सोच के साथ हमारा सारा दिन गुजरता है। अगर सुबह उठने के बाद हमें लगता है कि आज का दिन बुरा गुजरेगा तो अक्सर बुरा ही गुजरता है। और अगर इसी के उल्टा हम उठने के बाद तरोताजा महसूस कर रहे हो तो यकीनन हमारा सारा दिन अच्छा गुजरता है। ये हमारे नींद लेने के समय पर नहीं बल्कि हमारी नींद की जरूरत पर Depend करता है।
- Matter ये नहीं करता कि हमने नींद कितने घंटे की ली। अगर हम ये मान लें कि जितनी नींद हमने ली वो हमारे लिए काफी है तो हम सुबह अच्छे मूड से उठेंगे और तरोताजा महसूस करेंगे। इसके लिए हमें पक्का मन बनाना होगा कि हम चाहे कुछ भी करें लेकिन सुबह जल्दी उठना है और फिर एक Unbelievable Change हम अपनी लाइफ में देखेंगे।
हर सुबह जल्दी उठने की 5 Strategy – (Successful Morning Routine)
1. रात में सोने से पहले अगले दिन की Planning-
सुबह जल्दी उठने का सबसे अच्छा तरीका हम सोने से पहले है यह तय कर लेे कि अगली सुबह हम क्या करेंगे। अगर हम उस Decision के साथ सोएंगे तो यह बात सुबह हमें याद रहेगी इसलिए हमें चाहिए कि हम ऐसे चार कामों को चुन ले जिन्हें हमें सुबह उठ कर करना चाहिए या हम करना चाहते हैं ।
2. अपनी अलार्म घड़ी को बेड से थोड़ा दूरी पर रखें –
अलार्म घड़ी को अगर खुद कि पहुंच से थोड़ा दूर रखेंगे तो उस तक पहुंचने के लिए हमें अपने शरीर को थोड़ी मेहनत करवानी पड़ेगी और इस प्रोसेस में हमारी नींद खुल जायेगी।
3. उठते ही सबसे पहले ब्रश कर लें –
सुबह उठते ही ब्रश करने में थोड़ा अलाश तो जरूर आता है पर ब्रश करने के बाद हम active महसूस करने लगते हैं
4. अपने दिन की शरूआत पानी से करें –
पानी हमारे जीवन की आश्यकताओं में से एक है। सिर्फ सुबह ही नहीं बल्कि दिन में कभी भी पानी का सेवन हमें नई स्फूर्ति देता है। रात भर की नींद के बाद शरीर में पानी की कमी हो जाती है इसलिए सुबह उठते ही पानी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। ये अलास दूर करके ताजगी का एहसास कराता है।
5. शावर लें या तो फिर कपड़े पहन कर तैयार हो जाएं –
पहले नहा लेे और उसके बाद रात को Decide किए गए कामों को करें। अपने एक्सरसाइज के कपड़ों को पहन कर तैयार हो जाए ताकि हमारा वक़्त बचे और हम अपनी Morning Routine शुरू कर सकें।
यह भी पढ़े – ‘विश्व योग दिवस’ क्यों मनाया जाता है और योग के फायदे क्या – क्या है ?
30 मिनट दें और एक अच्छी Morning Routine Follow करें –
First 5 – Minutes –
बहुत ही शांत मन के साथ उठने की शुरुआत करें। सुबह – सुबह हड़बड़ी में उठना बिल्कुल भी सही नहीं होता। सबसे पहले सुबह जल्दी उठने के फायदे के बारे में सोचें। जब हम नींद से उठे शांत मन से उठे कोई भी जल्दबाजी ना करें।
Second 5 – Minutes –
मन में ऐसी बातें बोलें जो हमे Motivate करती हों। इससे हमारे अंदर एनर्जी आयेगी और हमें हमारे Goals याद आयेंगे। इससे हम ये जान पाएंगे कि हमारे लिए सबसे जरूरी क्या है और हम अपने फैसले अच्छे से लेे पाएंगे ।
Third 5 – Minutes –
हर वक्त अपनी जीत के बारे में सोचें। हम जो जिंदगी में चाहते हैं उस पाने के बारे में सोचें। अपने तन मन को इसे पाने में लगा दे और ऐसा महसूस करे जैसे हमे ये मिल गया हो।
Fourth 5 – Minutes –
हम जो महसूस करते हैं, ऊपर वाले के कितने आभारी हैं सब एक कागज पर नोट करें। उन चीजों के बारे में लिखे जो हम अपनी जिंदगी में पाना चाहते हैं और अब तक हमने जो कुछ भी हासिल किया है उसे भी लिख ले ऐसा करना हमे हमारी सफलता की ओर लेे जाएगा।
Fifth 5 – Minutes –
अभी और इसी समय से पढ़ने कि आदत डालें। कुछ ऐसा पढ़ें जिससे जो हमें मोटिवेट करे, उम्मीद जगाए। कुछ नया सिखाए। हर रोज किसी किताब के दो पन्ने जरूर पढ़ने चाहिए ये हमारी Knowledge Limit को बढ़ाती है।
Sixth 5 – Minutes –
ये Last 5 – Minutes हमें अपनी बॉडी को देना चाहिए। अपने दिमाग को अपने शरीर को तंदरुस्त रखने के लिए हमें Exercise करना चाहिए। ये हमारा Focus बढाने में मदद करती है।इससे हमारा Immune System अच्छा होता है। कोई भी Goal पूरा करने के लिए हमारे अंदर बहुत ऊर्जा होनी चाहिए। इसके लिए हम Morning Walk, Running, Push-ups कुछ भी चुन सकते हैं।
और पढ़े – पैदल चलना क्यों जरुरी है और इसके फायदे क्या है ?
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो इसे लोगों को शेयर करें। क्योंकि ज्ञान बांटने से बढ़ता है और हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब भी कर ले जिससे आपको हमारे नए पोस्ट की Notification सबसे पहले मिले और कोई भी पोस्ट Miss ना हो। अगर आपके मन में कोई प्रश्न उठ रहा हो तो हमे कमेंट बॉक्स में बताये। हम आपके प्रश्नो का उत्तर अवश्य देंगे। धन्यवाद !!
Right